गोपालगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 7 करोड़ रूपये की चरस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

GOPAGANJ : गोपालगंज पुलिस को वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता मिली है। दरअसल जांच के दौरान कार से भारी मात्रा में चरस बरामद किया गया है। बरामद चरस की कीमत 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कुचायकोट पुलिस ने वाहन जांच के दौरान एनएच 27 के बलथरी चेकपोस्ट पर कार से 37 किलोग्राम चरस बरामद किया है। वहीँ कार सवार तस्कर को गिरफ्तार किया गया हैं। 

इस मामले को लेकर सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि शनिवार को कुचायकोट थाना के बलथरी में वाहन जांच किया जा रहा था। जिस दौरान गोपालगंज से यूपी की ओर जा रही वैगनआर कार को रोका गया। जिसके बाद चालक पुलिस को देखकर भागने लगा। लेकिन कार का पीछा कर चालक को हिरासत में ले लिया गया। कार की जांच के दौरान 37 किलो चरस बरामद किया गया है। 

वही गिरफ्तार तस्कर हरियाणा के हिसार निवासी 30 बर्षीय शिवकुमार बताया जा रहा हैं जो रक्सौल से चरस लेकर हरियाणा के हिसार जा रहा था। तभी कुचायकोट पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है। 

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट