गांधी मैदान से पटना साहिब स्टेशन के लिए आज से सरकारी बसों का होगा परिचालन

PATNA : पटना के गांधी मैदान से पटना सिटी जाने वाले लोगों को अब कोई असुविधा नहीं होगी। आज से उन्हें सरकारी बस सेवा मिलने जा रही है। 


GOVERNMENT-BUS-FROM-GANDHI-MAIDAN-TO-PATNA-SAHIB-STATION-TODAY3.jpg

आज दिन के 12.30 बजे पटना साहिब रेलवे स्टेशन परिसर से परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला और पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत करेंगे। इस दौरान दानापुर रेलमंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश ठाकुर उपस्थित रहेंगे। 

GOVERNMENT-BUS-FROM-GANDHI-MAIDAN-TO-PATNA-SAHIB-STATION-TODAY4.jpg

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि करगिल चौक से पटना साहिब स्टेशन तक पुराना बाइपास होकर चलने वाली सरकारी बसों का नंबर 555 होगा। 17 जगहों पर बसों का ठहराव होगा। उन्होंने कहा कि यह चौथा मार्ग है, जिस पर सरकारी बसों का परिचालन हो रहा है। इससे पहले करगिल चौक से दानापुर बाजार व दानापुर स्टेशन, एम्स और एनआईटी मोड़ के लिए परिचालन शुरू हो चुका है। 

GOVERNMENT-BUS-FROM-GANDHI-MAIDAN-TO-PATNA-SAHIB-STATION-TODAY2.jpg

उन्होंने कहा कि  इन बसों से रोजाना लगभग 25 हजार लोग सफर कर रहे हैं। यात्रियों का फीडबैक लेने के लिए सभी बसों में वाट्सएप नंबर 7004214848 का स्टीकर लगाया जा रहा है। यात्रियों के सुझाव पर सुविधा बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा।