बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सरकार का बड़ा निर्णय : सभी चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को एक ही दिन मिलेगा नियुक्ति पत्र, तय हुई तारीख...

सरकार का बड़ा निर्णय : सभी चयनित शिक्षक अभ्यर्थियों को एक ही दिन मिलेगा नियुक्ति पत्र, तय हुई तारीख...

पटना. बिहार में चयनित सभी शिक्षक अभ्यर्थियों को एक साथ नियोजन पत्र दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसके लिए 25 फरवरी 2022 का दिन तय किया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ को पत्र लिखा है।

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने कहा है कि प्रारंभिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर नियुक्ति के लिए चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र का सत्यापन अनिवार्य रूप से फरवरी के तीसरे सप्ताह तक पूर्ण कराने का निर्देश था। इस आलोक में अपेक्षित है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों का शैक्षणिक प्रमाण पत्र का सत्यापन फरवरी 2020 के तीसरे सप्ताह से पूर्व करा लिया जाए। इस संबंध में विभाग ने निर्णय लिया है कि सभी नियोजन इकाइयों के चयनित अभ्यर्थियों को 25 फरवरी 2022 को एक साथ नियुक्ति पत्र दिया जाए।

पंचायत नियोजन इकाई एवं प्रखंड नियोजन इकाई के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र संबंधित प्रखंड मुख्यालय में तथा नगर निकाय में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र संबंधित जिला मुख्यालयों में वितरित किया जाएगा। अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिया है कि सभी चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन एवं अन्य आवश्यक कार्य निर्धारित तिथि से पूर्व कर ले। ताकि 25 फरवरी को नियुक्ति पत्र वितरण में कोई कठिनाई उत्पन्न ना हो। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी भी दी है कि शिथिलता की स्थिति में सारी जिम्मेदारी जिला शिक्षा पदाधिकारी की होगी।

Suggested News