बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में करंट की चपेट में आने सरकारी शिक्षक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा में करंट की चपेट में आने सरकारी शिक्षक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : जिले के बिंद थाना क्षेत्र इलाके के रसलपुर गांव में करंट की चपेट में आने से सरकारी शिक्षक की मौत हो गई। कार्तिक पूर्णिमा के कारण आज सरकारी स्कूलों में छुट्टी है। जिसके कारण शिक्षक मुकेश कुमार खेत पटवन के लिए गए थे। पटवन के दौरान ही मोटर में करंट आने से उनकी मौत हो गई। 

घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि मुकेश कुमार खेत में सरसों पटवन के कार्य को लेकर गए हुए थे। तभी पंपसेट चालू करने के दौरान करंट के संपर्क में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें करंट से मुक्त कराया और इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

मुकेश कुमार बिन्द प्रखंड के मसीहा डीह स्कूल में सरकारी शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। मृतक की दो पुत्री एवं एक पुत्र है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चीत्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। वहीं इस घटना के बाद शिक्षा महकमें में शोक की लहर दौड़ गयी है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News