बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राज्यपाल ने निभाया डॉक्टर का धर्म, उड़ते विमान में यात्री की जान बचाकर तमिलिसाई सुंदरराजन ने पेश की मिसाल

राज्यपाल ने निभाया डॉक्टर का धर्म, उड़ते विमान में यात्री की जान बचाकर तमिलिसाई सुंदरराजन ने पेश की मिसाल

DESK. तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने एक व्यक्ति की जान बचाकर मिसाल कायम की है। उन्होंने हवाई जहाज में उड़ान के दौरान विमान में सवार एक यात्री की जान बचाई। यात्री गंभीर रूप से बीमार पड़ गया था। उसे जल्द से जल्द इलाज की जरूरत थी। विमान हवा में था, जिसके चलते बीमार यात्री को तुरंत हॉस्पिटल ले जाना संभव नहीं था। ऐसे में राज्यपाल मदद के लिए आगे आईं।

घटना शनिवार को दिल्ली-हैदराबाद फ्लाइट में घटी। राज्यपाल सुंदरराजन वाराणसी से दिल्ली होते हुए हैदराबाद लौट रहीं थीं। राजनीति में आने से पहले वह डॉक्टर के रूप में काम करतीं थीं। विमान में सवार यात्री जब गंभीर रूप से बीमार पड़ा तो फ्लाइट क्रू ने सभी यात्रियों को इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही यह भी निवेदन किया कि अगर कोई यात्री डॉक्टर हैं तो वे बीमार की मदद के लिए आगे आएं। 

मदद की गुहार सुन राज्यपाल सुंदरराजन आगे आईं। उन्होंने बीमार यात्री का इलाज किया और उसे जरूरी दवाएं दी। समय से मिले इलाज के चलते उसकी जान बच गई। विमान के हैदराबाद में लैंड करने पर यात्री को व्हीलचेयर पर बैठाकर हवाई अड्डे के मेडिकल बूथ पर ले जाया गया।

सुंदरराजन की इस सेवा भावना को विमान में सवार अन्य यात्रियों ने खूब सराहा। यात्रियों ने उनका जोरदार अभिवादन किया। सुंदरराजन तमिलनाडु मूल की हैं। वे पहले तमिलनाडु भाजपा की अध्यक्ष रह चुकी हैं । बाद में उन्हें राज्यपाल बनाया गया था । इस बार के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सुंदरराजन को एनडीए उम्मीदवार बनाने की बात चल रही थी, लेकिन बाद में यह सिर्फ कयासबाजी रही।


Suggested News