बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सहनी में मंत्रिमंडल से हटाने की मांग पर राज्यपाल ने लगाई मुहर? अब क्या है प्रमुख सहनी के पास दूसरा विकल्प

सहनी में मंत्रिमंडल से हटाने की मांग पर राज्यपाल ने लगाई मुहर? अब क्या है प्रमुख सहनी के पास दूसरा विकल्प

PATNA :  बिहार में तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम में मुकेश सहनी अब राज्य मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं रहे। रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के पत्र पर राज्यपाल फागू चौहान से उन्हें राज्य मंत्रिमंडल से पदमुक्त करने की सिफारिश कर दी। वहीं राजभवन से ऐसी जानकारी सामने आई है कि  राज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सिफारिश पर सहनी को बिहार कैबिनेट से पदमुक्त करने की मांग पर अपनी मुहल लगा दी है। हालांकि देर रात तक  मीडिया को इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी। माना जा रहा है कि आज इसको लेकर अधिकारिक ऐलान कर दिया जाएगा। साथ ही सहनी अपना इस्तीफा भी सौंप सकते हैं।

अब सहनी के लिए सारे रास्ते बंद

बिहार की राजनीति में मुकेश सहनी बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं। उनकी पार्टी के पास न तो अब कोई विधायक है और न ही विधान परिषद में उनके अतिरिक्त कोई दूसरा सदस्य है। विपक्षी पार्टियों से भी उनके रिश्ते ज्यादा बेहतर नहीं रहे हैं। सहनी जुलाई तक ही विप सदस्य हैं। जो स्थिति है, उसमें न तो एनडीए और महागठबंधन की तरफ से उन्हें दोबारा विप चुनाव में समर्थन देने में दिलचस्पी दिखाना पसंद करेगी  ऐसे में मंत्री पद से हटाए जाने के बाद मुकेश सहनी के लिए अपनी आगे की राजनीति का सफर अब अकेले ही तय करना होगा।  

इससे पहले मुकेश सहनी के तीन विधायक भाजपा में शामिल होने के बाद से ही उन्हें मत्री पद से हटाने की अटकलें चल रही थी। नीतीश चाह रहे थे कि मुकेश सहनी स्वयं इस्तीफा दे दें, लेकिन मुकेश सहनी द्वारा इस्तीफा नहीं देने पर नीतीश सरकार ने बर्खास्त का फैसला लिया है। इसके लिए सीएम नीतीश ने राज्यपाल को पत्र लिखा है। मुकेश सहनी नीतीश सरकार में पशुपाल एवं मत्स्य मंत्रालय के मंत्री हैं। 

वहीं इससे पहले बाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने भी रविवार को उन्हें बड़ी चेतावनी दी थी, उन्होंने मत्स्य मंत्रालय के एक आदेश को लेकर मुकेश सहनी को चेताया था कि वे इस आदेश को वापस ले लें नहीं तो उन पर कार्रवाई होगी। वहीं रविवार को ही शाम होते-होते सीएम नीतीश ने मुकेश सहनी को बर्खास्त करने के लिए राज्यपाल को पत्र लिख दिया है।


Suggested News