बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में हर्ष फायरिंग की शिकार हुई ग्रेजुएशन की छात्रा, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालंदा में हर्ष फायरिंग की शिकार हुई ग्रेजुएशन की छात्रा, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA: बिहार पुलिस हर्ष फायरिंग को लेकर कितनी भी सख्ती अपना ले लेकिन लोग इस घटना को अंजाम देने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला नालंदा कहा है। जहां एक महिला की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई है। घटना जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र के धनावां डीह गांव का है। जानकारी के अनुसार बीती रात शादी समारोह में समधि मिलन के दौरान यह घटना घटी है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार पटना से नालंदा बरात गई थी। धूमधाम से लड़की के दरवाजे पर समधी मिलन की रस्म हो रही थी। इसी दौरान किसी ने ताबड़तोड फायरिंग शुरू कर दी, जिससे छत पर मौजूद एक युवती को गोली लग गई। गोली लगने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई। सूचना मिलने के बाद आनन-फानन में पुलिस गांव पहुंची, लेकिन तब तक फायरिंग करने वाला व्यक्ति फरार हो गया।

मृतका की पहचान विजय सिंह की 20 वर्षीय पुत्री करीना कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गांव के ही रंजित सिंह के पुत्री की शादी थी। युवती शादी में शामिल होने के लिए गई हुई थी। जहां हर्ष फायरिंग में उसे गोली लग गई जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। युवती ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी। 

वहीं युवती के पिता और भाई फिलहाल दूसरे प्रदेश में रहकर काम करते हैं। वहीं, इस मामले को लेकर सरमेरा थाना की पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस गांव में पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भेजा गया है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News