बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद निकाला गया भव्य जुलूस, भगवा झंडा भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नगर भ्रमण

प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद निकाला गया भव्य जुलूस, भगवा झंडा भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नगर भ्रमण

NAWADA : नवादा शहर के मिर्जापुर सूर्य मंदिर परिसर से भाजपा अध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जुलूस निकाला गया। जिसमें भाजपा के सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथो में भगवा झंडा लिए पूरे शहर का भ्रमण किया। इस दौरान जय श्रीराम के नारे से पूरा शहर गुंजायमान हो गया।

बता दें कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे जिले में उत्सवी माहौल देखा जा रहा है। वहीं भारतीय जनता के द्वारा सूर्य मंदिर में एक बड़ा सा एलइडी टीवी लगाया गया जहां बैठकर तमाम लोगों के द्वारा एलईडी पर अयोध्या का सीधा प्रसारण लोग देखते हुए नजर आए हैं। सूर्य मंदिर से जुलूस निकालकर जिले की कई स्थानों पर भ्रमण किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने कहा कि अयोध्या झांकी है, मथुरा-काशी बाकी है। किनारे के साथ भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अयोध्या में हुए श्री राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा के ख़ुशी में नवादा हरिश्चंद्र स्टेडियम के निकट स्थित शिव मंदिर में भाजपा युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अभिजीत कुमार सिन्हा एवं तेजस सिन्हा द्वारा भव्य पूजा एवं भजन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों द्वार श्री राम के मनोरम भजनों की प्रस्तुति की गई। अभिजीत सिन्हा ने कहा की आज के दिन नव इतिहास का सृजन हुआ है और यह प्रभु राम की कृपा है की हम आज यह शुभ घटना घटित होते देख रहे हैं। यह दिव्य समय है आज पूरे विश्व में अति प्रसन्नता है, राम भारत के आधार हैं, प्रताप हैं, नीति हैं, निरंतरता हैं सब कुछ प्रभु राम हैं।

भजन के बाद सभी भक्तों के बीच खीर और मिठाई प्रसाद वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में शिशु रोग के प्रसिद्ध डॉक्टर महेश कुमार,पूर्व जिला संजय कुमार मुन्ना, जिला परिषद सदस्य विनीता मेहता, महिला मोर्चा अध्यक्ष माधुरी बरनवाल, अरविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Suggested News