बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गार्जियन ऑफ ट्री : पर्यावरण की सुरक्षा का डीएम की पहल लायी रंग, 12141 पुराने पेड़ों को लोगों ने लिया गोद

गार्जियन ऑफ ट्री : पर्यावरण की सुरक्षा का डीएम की पहल लायी रंग, 12141 पुराने पेड़ों को लोगों ने लिया गोद

MOTIHARI : मोतिहारी डीएम शीर्षत कपिल अशोक की पर्यवरण की सुरक्षा को लेकर जिला में चलाए गए अभियान ने लोगों की सोच को बदलने की दिशा में बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिले के 12141 पुराने वृक्ष को जिला वासियों ने गोद लेकर सुरक्षा का शपथ लिया। 

डीएम के अभियान पर जिलावासी शादी की सालगिरह, जन्मदिन पर पुराने पेड़ की सुरक्षा की शपथ के साथ मनाने लगे है। जिसमें सौ से डेढ़ सौ वर्ष पुराने पेड़ के पास जिला वासी मिट्टी भराई व बैलून से सजा कर उत्साह के साथ सुरक्षा की शपथ के साथ सिंचाई करने में जुटे हैं।

वही मनरेगा विभाग से अस्तित्व खो रहे अतिप्राचीन विशाल पेड़ो के जड़ में मिट्टी भराई का कार्य किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पर्यावरण सुरक्षा को लेकर डीएम का पहल देश के लिए मिसाल साबित होगा। 

डीएम के निर्देश पर गार्जियन ऑफ ट्री का ओवनरशिप लेने के अभियान के तहत अबतक जिला के 12141 पुराने वृक्ष का जियो टैगिंग किया जा चुका है। जिसमें 57868 लोगों ने पुराने पेड़ की बच्चों की तरह देख भाल करने के लिए गोद लिया गया है।

इसके साथ ही जिला के 1700 पुराने पेड़ के जड़ में मिट्टी भराई, 200 पेड़ो को नियमित सिंचाई की व्यवस्था की गयी है। 700 पेड़ों के चबूतरे का निर्माण कराया गया है।

बताया जा रहे पेड़ों का इतिहास

डीएम का यह अभियान पुराने पेड़ो को सुरक्षित रखने का अभियान है।पुराने पेड़ सुरक्षित रहेंगे तभी पर्यावरण सुरक्षित रहेंगे। वहीं पुराने बृक्षों के इतिहास का साइन बोर्ड लगाकर उसकी महता को दर्शाया जा रहा है। पुराने पेड़ो के महता को जानकर लोग पुराने पेड़ से जुड़ाव कर रहे हैं।

जीविका दीदी को मिलेगा पेंशन

वही डीएम ने  पुराने पेड़ो के सुरक्षा के लिए पेंशन योजना भी चालू किया है। जो जीविका दीदी पेड़ो की सुरक्षा व देखभाल करेगी उसे 400 रुपया प्रोत्साहन राशि भी दिया गया जाएगा। जिला प्रशासन के इस अनोखी पहल से जिला वासी पर्यावरण की सुरक्षा व देखभाल को लेकर काफी सजग दिख रहे हैं।

Suggested News