बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दरभंगा की मब्बी पुलिस की जिप्सी पलटी, ओपी अध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल

दरभंगा की मब्बी पुलिस की जिप्सी पलटी, ओपी अध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मी घायल

दरभंगा. जिला की मब्बी ओपी पुलिस की जिप्सी पलट गई है। बताया जा रहा है कि सुबह गश्ती के दौरान मंबी कमतौल पथ पर यह यह घटना घटी है। वहीं जिप्सी पलटने से उस में सवार ओपी अध्यक्ष और दो होमगार्ड के जवान सहित चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गये है।

वहीं घटना से आसपास में अफरा तफरी मच गई है। जानकारी के अनुसार मंबी ओपी अध्यक्ष राजकुमार सिंह का बाया हाथ दो जगहों से टूट गया है। वहीं सूचना मिलते ही एसडीपीओ सदर कृष्ण नंदन प्रसाद एंव विश्वविद्यालय थाना प्रभारी सत्य प्रकाश झा सहित कई पुलिस पदाधिकारी पहुंच कर सभी घायलों को एक नीजी अस्पताल में भर्ती करवाए हैं।

Suggested News