बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेतर सिंह को कोर्ट ले जा रही पटना पुलिस की जिप्सी ने दिया धोखा, थाने के गेट पर आते ही हुई बंद

तेतर सिंह को कोर्ट ले जा रही पटना पुलिस की जिप्सी ने दिया धोखा, थाने के गेट पर आते ही हुई बंद

PATNA : चर्चित टीवी सीरियल 'निमकी मुखिया' में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता विजय सिंह को पटना पुलिस ने उनकी पहली पत्नी के द्वारा किये गए कंप्लेन के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल तेतर सिंह उर्फ विजय सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट पहले ही जारी कर दिया गया था। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए महिला थाने की पुलिस ने शुक्रवार को नौबतपुर से उन्हें घर दबोचा। शनिवार को जब तीतर सिंह उर्फ विजय सिंह को गिरफ्तारी के बाद कोर्ट भेजा जा रहा था। उस दौरान जिस पुलिसिया जिप्सी से उन्हें कोर्ट भेजने की तैयारी शुरू की गई। वह पुलिस जिप्सी रास्ते में ही बंद पड़ गई। जिसे पुलिसकर्मी धक्का देकर चालू करते नजर आए।

दरसल विजय सिंह के खिलाफ महिला थाने में उनकी पत्नी नीलिमा कुमारी ने फरवरी महीने में 498, 494 के तहत मामला दर्ज कराया था। इसी आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अभिनेता मूलरूप से पटना के टेक्स्ट बुक काॅलोनी के रहने वाले हैं। फिलहाल वे मुंबई में रहते हैं। शनिवार को विजय सिंह को गिरफ्तार करने के बाद महिला थाने की पुलिस ने जिस पुलिस जिप्सी से विजय को रवाना किया। वह महिला थाने के गेट से निकलते ही बंद पड़ गई। हालांकि पुलिसकर्मी इस बंद पड़े जिप्सी को स्टार्ट करने के लिए काफी दूर तक धकेलते नजर आए। जिप्सी को धक्का देते महिला थाने के एसआई ब्रेजेश सिंह ने बताया की क्या कीजियेगा गाड़ी है कभी कभी बंद पड़ हो ही जाती है।

एक्टर विजय कुमार की शादी साल 1991 में नीलिमा कुमारी के साथ हुई थी। जिनसे उनके दो बच्चे भी हैं। हालांकि वह एक्टिंग के कारण हमेशा बाहर आते जाते रहते थे। इसी दौरान इनकी मुलाकात गीता त्यागी से हुई। गीता त्यागी से दोस्ती होने के बाद 2016 में उनसे शादी भी कर लेने का आरोप उनकी पहली पत्नी ने लगाया है। जिसके आधार पर तेतर सिंह उर्फ विजय सिंह की गिरफ्तारी नौबतपुर स्थित उनके घर से शुक्रवार को की गई है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News