बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में 12 घंटे के अन्दर दो जगहों पर हुई गोलीबारी में महिला सहित आधा दर्जन लोग जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

नालंदा में 12 घंटे के अन्दर दो जगहों पर हुई गोलीबारी में महिला सहित आधा दर्जन लोग जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

NALANDA : जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में 12 घंटे के भीतर दो अलग-अलग जगहों पर हुई गोलीबारी की घटना में गोली लगने से जहां एक महिला जख्मी हो गई। वहीं मारपीट में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। पहली घटना मकनपुर गांव के देवी स्थान के समीप शनिवार की रात मां सरस्वती की प्रतिमा के विसर्जन के दौरान नर्तकी के ठुमके पर हुई फायरिंग में दो लोग जख्मी हो गए। जिससे मौके पर भगदड़ मच गई। ग्रामीण आनन-फानन में जख्मी मिथलेश प्रसाद के पुत्र राजीव कुमार और रामचंद्र प्रसाद के पुत्र सन्नी कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।


ग्रामीणों की मानें तो मूर्ति विसर्जन जुलूस में डीजे की धून पर नर्तकियाें का डांस कराया जा रहा था। उसी दौरान युवकों का आपस में विवाद हो गया। जिसके बाद लाठी-डंडे चलने लगे। कुछ देर के बाद बदमाश गोलीबारी करने लगे। जिससे भगदड़ मच गया। जबकि दूसरी घटना छतरपुर गांव में भूमि विवाद में गोतिया के बीच हुए विवाद में गोली लगने से एक महिला जख्मी हो गई। वहीँ मारपीट में 4 लोग जख्मी हो गए। जख्मी हालत में गीता देवी, संजू देवी, सूर्यनारायण यादव, रामधीन यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से सभी को विम्स रेफर कर दिया गया। 

परिजनों ने बताया कि रामजन्म यादव और रामदेव यादव के बीच एक कट्ठा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर रविवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच गाली गलौज और मारपीट के बाद दोनों पद से गोलीबारी होने लगी। जिससे गीता देवी के पेट में गोली लग गई। जख्मी परिवार का आरोप है कि इस मामले को लेकर पुलिस से कई बार शिकायत भी किए थे। लेकिन पुलिस ने आपस में पंचायती कर सुलह करने की बात कह थाना से भगा दिया था। 

थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों को थाना में बुलाकर समझौता करा दिया गया था। मगर दोनों पक्ष जिद पर अड़े थे। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस गांव में कैंप कर रही है। गोलीबारी की घटना का आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News