बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में HAM ने मनाया सातवां स्थापना दिवास, बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर जीतन राम मांझी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

गया में HAM ने मनाया सातवां स्थापना दिवास, बाबा साहब अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर जीतन राम मांझी ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन

गया. बोधगया स्थित सांस्कृतिक केंद्र में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा पार्टी का 7 वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर और पर्वत पुरुष दशरथ मांझी के फोटो पर माल्यार्पण कर किया।


कार्यक्रम के दौरान जीतन राम मांझी ने केक काटकर अपने बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन को केक खिलाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में  बड़ी संख्या में हम के कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं हम के सात वर्ष पूरे होने पर पार्टी के कार्यकर्ता गाजे बाजे के साथ खुशी से झूम रहे थे। कार्यक्रम में महिलाएं ठुमके लगाते नजर आ रही है। पार्टी सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

इस दौरान जीतन राम मांझी ने मंच पर बैठे सभी कार्यकर्तओं को बारी बारी से सम्मानित किया। वहीं कार्यक्रम में लोगों के लिए मनोरंजन का भी साधन था। कार्यक्रम में गायक गोलू राजा गाना प्रस्तूत कर दीर्घा में बैठे दर्शकों को मनोरंजन कर रहे थे।

Suggested News