लालू-तेजस्वी पर HAM का हमला, कहा- पुत्र मोह इंसान को कितना कमजोर कर देता है... RJD सुप्रीमो का बयान ही उसका प्रमाण है, संघर्ष की क्षमता समाप्त हो गई है
PATNA: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए ‘दरवाजे हमेशा खुले’ होने की बात कही. इसके बाद एक बार फिर से चर्चा चल पड़ी है कि क्या फिर से उलट फेर होगा. हालांकि नीतीश कुमार ने लालू यादव के साथ जाने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने शनिवार को कहा कि जिनको जो कुछ बोलना है बोलते रहें. उससे मुझे कुछ लेना-देना नहीं है. इधर, सत्ताधारी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने लालू-तेजस्वी पर हमला बोला है. हम ने कहा है कि पुत्र मोह इंसान को कितना कमजोर कर देता है यह उसी का प्रमाण है.
जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्या सुंदर शरण ने कहा है कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजा खुला होने की बात करना दरअसल लालू प्रसाद का माफीनामा है। जिनके राजनैतिक डी एन ए में घोटाला हो, लालच हो, लोभ हो, सत्ता की बेचैनी हो, उनमें नैतिक साहस और संघर्ष की क्षमता समाप्त हो जाती है। पुत्र मोह इंसान को कितना कमजोर कर देता है यह उसका प्रमाण है ,
हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण ने आगे कहा कि उसमें भी यदि संतान में काबिलियत ना हो तो। दूसरे को माफ़ीवीर कहने वाले कैसे लगातार माफ़ी माँग रहे हैं, यह देख सकते हैं.कोर्ट से लेकर 1 अणे मार्ग दौड़ लगाए जा रहे, लंबी लंबी छोड़ने वाले महारथी। चाहे जो कर लें, जाँच तो होगी और क्या क्या खेल कर रहे थे उसका पर्दाफाश भी होगा।