बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हार्डकोर नक्सली जितेन्द्र भोक्ता गिरफ्तार, कई वर्षों से पुलिस कर रही थी इसकी तलाश

हार्डकोर नक्सली जितेन्द्र भोक्ता गिरफ्तार, कई वर्षों से पुलिस कर रही थी इसकी तलाश

GAYA : पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कई मामलों में   पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे हार्डकोर नक्सली जितेन्द्र भोक्ता को गिरफ्तार किया है। 

बाराचट्टी एस एस बी ए कंपनी के सहायक कमांडेंट सुहेल आलम ने बताया कि गुप्त सूचना पर ग्राम कदल से  लंबे समय से फरार चल रहे वांछित हार्डकोर नक्सली जितेंद्र सिंह भोक्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि पकड़े गए नक्सली पर तिलैया में विजय यादव के घर उड़ाने के मामला स्थानीय थाना में दर्ज था। पुलिस इसे पकड़ने के लिए लंबे समय से तलाश में थी। 

सुहेल आलम ने बताया कि इस ज्वाइंट ऑपरेशन में बाराचट्टी थाना के एस आई राजकुमार साह, एसएसबी बाराचट्टी ए कंपनी सेट टीम, एसएसबी बीबी पेसरा ई कंपनी  के इंस्पेक्टर विकास चंद्र घोष व काफी संख्या में जवान शामिल थे। 

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट


Suggested News