IPL 2022 में इस खिलाड़ी की बढ़ी 5275 प्रतिशत सैलरी, 20 लाख पाने वाले बिके 10.75 करोड़ रुपये में

Desk. इंडियन प्रीमियर लीग का मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में चल रहा है। इसमें खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश हो रही है। इस बार अभी तक सबसे महंगे खिलाड़ी बिहार के ईशान किशन है. ईशान पर मुबंई इंडियंस ने 15 करोड़ 25 लाख की बोली लगायी है। वहीं श्रेयस अय्यर ही 12.75 करोड़ रुपये का धन वर्षा हुआ है। वहीं सैलरी के हिसाब से तेज गेंदबाज हर्षल पटेल को जबरदस्त फायदा हुआ है. इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ही हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा है।
हर्षल पटेल का बेस प्राइस इस बार 2 करोड़ रुपये था, लेकिन पिछले सीजन में वह सिर्फ 20 लाख रुपये के प्राइस में खेले थे. यानि पिछले साल वह 20 लाख कमा रहे थे और अब 10.75 करोड़ उनके हाथ में आ गए हैं। यानी हर्षल पटेल की सैलरी में कुल 5275 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। हर्षल पटेल पिछले सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे, उन्होंने एक ही सीजन में 32 विकेट लिए थे और अपने नाम सीजन की पर्पल कैप की थी। क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने उन्हें रिटेन नहीं किया था, इसलिए वह ऑक्शन में गए लेकिन अब फिर वह अपनी टीम में वापस आए हैं।
वहीं बिहार के ईशान किशन आईपीएल ऑक्शन 2022 में सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन पर 15 करोड़ 25 लाख की बोली लगाई है। आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे विकेटकीपर के तौर पर इन्होंने अपने स्थान बनाया है। ईशान इस नीलामी के साथ आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे भारतीय हो गए हैं। इससे पहले युवराज को 16 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था। ईशान ने अपने गुरु महेंद्र सिंह धोनी को भी पछाड़ दिया, जिन्हें चेन्नई ने 12 करोड़ में रिटेन किया है। इस नीलामी में ईशान के अलावा श्रेयस अय्यर, हर्षल पटेल और श्रीलंका के हसरंगा ही 10 करोड़ से ज्यादा में बिके। 10 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले हसरंगा पहले विदेशी हैं।