बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हथियार साफ कर रही थी महिला पुलिस कर्मी, तभी चल गई गोली, फिर...

हथियार साफ कर रही थी महिला पुलिस कर्मी, तभी चल गई गोली, फिर...

सुपौल।  जिले के त्रिवेणीगंज थाना में पदस्थापित एक महिला सिपाही को गोली लग गयी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद महिला आरक्षिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायल महिला सिपाही की पहचान जूली कुमारी के रूप में की गई है। 

 यह घटना उस वक्त हुई जब त्रिवेणीगंज थाना में पदस्थापित महिला सिपाही जूली कुमारी अपने इंसास हथियार की सफाई कर रही थी इसी दरमियान लोडेड मैगजीन से एक गोली महिला सिपाही के सीने में जा लगी।  जिससे वो जख्मी होने के उपरांत सदर अस्पताल लाया गया जंहा डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।  वही घटना की सूचना के बाद पुलिस कप्तान भी सदर अस्पताल जख्मी को देखने पहुंच गए पुलिस कप्तान ने घटना को एक्सिडेंटल बताते हुए कहा कि जख्मी महिला सिपाही इलाजरत है सवाल यह उठता है मैगजीन इस्सास की सफाई की क्या जरूरत है।

महिला सिपाही का इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि गोली बाएं कंधे के ज्वाएंटर में जाकर फंस गई है। जिसके कारण अभी कुछ भी कह पाना कठिन है। गोली निकालने के बाद ही महिला सिपाही की हालत को लेकर कुछ कहा जा सकता है। 

Suggested News