बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रफ्तार का कहर: ट्रक और ई- रिक्शा में आमने-सामने टक्कर, सात लोग घायल, एक की हालत गंभीर

रफ्तार का कहर: ट्रक  और ई- रिक्शा में आमने-सामने टक्कर, सात लोग घायल, एक की हालत गंभीर

मुंगेर - तेज रफ्तार का कहर,बालू लदे ट्रक ने ई रिक्शा में सामने से  टक्कर मारी ,जिससे  ई रिक्शा पर सवार 2 बच्चा , एक महिला सहित सात लोगो घायल हो गए. घायलों को  इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया . घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी फरार हो गए . घटना श्री कृष्ण सेतु के एप्रोच पथ का है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं.मुंगेर के सुभाष नगर निवासी अनुराग कुमार अपने भांजा के साथ ई रिक्शा से खगड़िया से  बहन बहनोई और दो भांजों को रिसीव कर ई रिक्शा से मुंगेर लौट रहे थे.  गंगा नदी पर बने श्री कृष्ण सेतु के एप्रोच पथ पर मुंगेर की ओर से जा रहे एक बालू लदे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सामने से ई रिक्शा में टक्कर मार दी .

 जिससे ई रिक्शा पे सवार 2 बच्चा , एक महिला सहित सात लोगो घायल हो गए . घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.  स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिय सदर अस्पताल में भरती कराया गया.  जहां तीन को गंभीर चोटें आई है  तो एक की स्थिति अत्यधिक गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिय हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. 

Suggested News