बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रफ्तार का कहर : नवादा में पुल से गिरा अनियंत्रित ऑटो, एक महिला की मौत, तीन घायल

रफ्तार का कहर : नवादा में पुल से गिरा अनियंत्रित ऑटो, एक महिला की मौत, तीन घायल

नवादा. एक तेज रफ्तार ऑटो के अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर जाने से एक महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि ऑटो पर सवार तीन महिलाएं गंभीर रुप से जख्मी हो गई. यह घटना नवादा के नरहट थाना क्षेत्र के गंगटा गांव के समीप घटी है। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतका की पहचान नरहट थाना क्षेत्र के दरगाही बीघा गांव निवासी महेंद्र चौधरी की पत्नी चिंता देवी के रूप में किया गया। 

घायलों में मृतका की सास लालकेसरी देवी एवं गोतनी लक्ष्मीनिया देवी के अलावा हजरतपुर गांव निवासी गुलाम सरवर की पत्नी बेबी देवी शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी लोग ऑटो पर सवार होकर नरहट बाजार की ओर आ रहे थे, तभी गंगटा गांव के समीप तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गया। 

हादसा इतना जोरदार था कि घटनास्थल पर ही एक महिला की मौत हो गई। जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई, जो जिंदगी और मौत के बीच सदर अस्पताल में संघर्ष कर रही है। फिलहाल पुलिस शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है। वहीं घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


Suggested News