बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

HC अधिवक्ता संघ के सदस्य धीरज सागर और आरा के सामाजिक कार्यकर्ता अरुण सिंह अपने समर्थकों के साथ RLSP में हुए शामिल

HC अधिवक्ता संघ के सदस्य धीरज सागर और आरा के सामाजिक कार्यकर्ता अरुण सिंह अपने समर्थकों के साथ RLSP में हुए शामिल

PATNA : पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता संघ के सदस्य धीरज सागर और आरा के जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता अरुण कुमार सिंह आज अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में शामिल हुए। 

पटना स्थति राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। 

इस मौके पर उपेन्द्र कुशवाहा ने दोनो लोगों के साथ-साथ सभी समर्थकों का पार्टी में स्वागतक करते हुए कहा कि धीरज सागर और अरुण सिंह के आने से पार्टी को मजबूती प्रदान होगी। वहीं 

धीरेन्द्र सागर ने कहा कि वे पार्टी में किसी पद की लालसा को लेकर शामिल नहीं हुए है। उपेन्द्र कुशवाहा   जी जिस तरह से देश और खासकर बिहार के शिक्षा को लेकर संघर्षरत है उससे प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारियों के वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने की कोशिश करेंगे। 

वहीं इनलोगो के पार्टी में शामिल होने पर रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद भूदेव चौधरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश यादव, कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र कुशवाहा, रेखा गुप्ता, प्रधान महासचिव निर्मल कुशवाहा समेत कई नेताओं ने बधाई दी। 

Suggested News