बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में निर्माणाधीन डेंटल कॉलेज का स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण, कहा अगले साल बनकर होगा तैयार

नालंदा में निर्माणाधीन डेंटल कॉलेज का स्वास्थ्य मंत्री ने किया निरीक्षण, कहा अगले साल बनकर होगा तैयार

NALANDA : बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय आज नालन्दा पहुंचे। जहां उन्होंने रहुई प्रखंड के पैठना गांव में निर्माणाधीन डेंटल कॉलेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होनें अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रहुई डेंटल कॉलेज राज्य का दूसरा सरकारी डेंटल कॉलेज होगा, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उनका सपना है कि यह कॉलेज राष्ट्रीय स्तर का बनना चाहिए। लगभग 400 करोड़ की लागत से इसे राष्ट्रीय स्तर का डेंटल कॉलेज का बनाया जा रहा है। अगले साल जून-जुलाई तक डेंटल कॉलेज का काम पूरा हो जाएगा। इस डेंटल कॉलेज में 2023 के सेशन की पढ़ाई शुरू हो जाएगी।

स्वास्थ मंत्री मंगल पांडेय ने महागठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस चुनाव में महागठबंधन पूरी तरह से टूट चुका है। महागठबंधन में शामिल जो दल है वह राजनीति में सौदेबाजी करने का काम करते हैं। यह महागठबंधन स्वयं की पार्टी के लिए कुछ नेताओं के राजनीतिक भविष्य के लिए सौदेबाजी का गठबंधन है। इसलिए राजनीति में सौदेबाजी करने वाले लोगों को बिहार के जनता नकार चुकी है। 

वही लालू प्रसाद यादव के द्वारा नीतीश कुमार के ऊपर विसर्जन जैसे दिए गए बयान को लेकर मंगल पांडे ने कहा कि इस तरह का अनर्गल बयान किसी राजनीतिक परिपक्व नेता को शोभा नहीं देता है। क्योंकि किसी के विसर्जन करने का अर्थ समझा जा सकता है कि आप उसके बारे में क्या कहना चाह रहे हैं। इस तरह से लोकतंत्र में आप एक प्रकार से चेतावनी भरे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News