बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

HEALTH & LIFESTYLE: शारीरिक कमजोरी दूर करने का इलाज घर के किचन में ही मौजूद, 3 चीजों के सेवन से मिलेगा आश्चर्यजनक फायदा...

HEALTH & LIFESTYLE: शारीरिक कमजोरी दूर करने का इलाज घर के किचन में ही मौजूद, 3 चीजों के सेवन से मिलेगा आश्चर्यजनक फायदा...

N4N DESK: कोरोना महामारी ने लोगों को एक बात तो बहुत अच्छे से समझा दी है कि अच्छी सेहत और अच्छा खाना ही लंबे जीवन की कुंजी है। इस कोरोना काल में केवल वही लोग निरोग और स्वस्थ रहें, जो सात्विक और शुद्ध खाना खाते थे और जिन्होंने योग सहित व्यायाम को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना रखा था। हालांकि एक उम्र के बाद शारीरिक सक्रियता घट जाने की वजह से कई तरह की दिक्कतों का सामना इंसान को करना पड़ता है, जिससे रोजमर्रा के कामों को करने में मुश्किलें बढ़ने लगती है।

मुख्य रूप से बात की जाए तो 40 साल की उम्र का पड़ाव पार करते ही पुरुषों को शरीर कमजोरी घर करने लगती है और काम के प्रति उनकी सक्रियता भी घटती चली जाती है। यह शारीरिक कमजोरी किसी भी वजह से हो सकती है। इसका कोई एक मुख्य कारण नहीं है। हालांकि उचित खानपान और अपने पुराने खानपान के तरीकों में बदलाव से आप कुछ ही समय में इससे निजात भी पा सकते हैं, और पहले की तरह चुस्त, दुरूस्त और तंदुरूस्त रह सकते हैं।

क्या है वह तीन जादुई चीजें

छुहारा, मखाना और दूध, यह वह तीन चीजें हैं, जिनको अपनी डायट में शामिल करने से आपको कुछ ही महीने में आश्चर्यजनक नतीजे नजर आने लगेंगे। शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए ये घरेलू नुस्खा असरदार है। ऐसा इसलिए क्योंकि छुहारे और मखाने दोनों में विशेष रूप से पुरूषों के हार्मोन को बढ़ाने का गुण पाया जाता है। ये पुरुषों की सेहत पर असर डालता है। जबकि दूध का सेवन करने से ताकत बढ़ती है। ऐसा नहीं है कि महिलाएं इन तीनों का सेवन नहीं कर सकती हैं। वह भी शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए इसका नियमित सेवन कर सकती हैं।

कैसे करें इसका सेवन

सबसे पहले आप कम से कम 2 से 3 घंटे तक छुहारे और मखानों को पानी में भिगोकर रख दें। आप 2 छुहारे और करीब 4 से 5 मखाने लें। उसके बाद एक गिलास दूध लें और उसे मिक्सी ग्राइंडर में डाल दें। अब इसमें छुहारे और मखाने जो आपने पानी में भिगोए थे उन्हें निचोड़ कर इसमें डाल दें। यहां पर आप इस बात का ध्यान रखें कि छुहारे के अंदर की गुठली को निकाल दें। मिक्सी ग्राइंडर को चलाएं। अब इस ड्रिंक को गिलास में करें और रोजाना पीएं। इससे आपको कुछ दिनों में फायदा हो सकता है।

Suggested News