बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी के निधन की खबर सुन पति ने भी त्‍यागे प्राण, बेटे ने एक चिता पर दी दोनों को मुखाग्नि

पत्नी के निधन की खबर सुन पति ने भी त्‍यागे प्राण, बेटे ने एक चिता पर दी दोनों को मुखाग्नि

DEHRI : रोहतास में पत्नी का साथ 40 साल बाद छूटा, तो पति भी इस गम को बर्दाश्त ना कर सके, पत्नी की मौत के 8 घंटे बाद पति भी चल बसे। घटना जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के इटिम्हां की है। जिसकी चर्चा अब क्षेत्र में हो रही है। 

बताते हैं कि इटिम्हां गांव निवासी 60 वर्षीय तेतरी देवी व उनके पति 65 वर्षीय गंगा सिंह का निधन बुधवार को हो गया। मात्र आठ घंटे के अंतराल में पति.पत्नी के निधन से जहां गांव में शोक की लहर है। वहीं क्षेत्र में लोगों के बीच यह दुखद घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। 

दंपती के पुत्र केबी सिंह बताए जाते हैं जबकि बहू वार्ड सदस्य मीनाक्षी देवी है। मृतक दंपती के बेटे ने बताया कि उनकी माता तेतरी देवी कुछ दिनों से बीमार थीं। जिनका इलाज चल रहा था।

इलाज के क्रम में बुधवार को दोपहर बाद उनका निधन हो गया। इधर तेतरी देवी के अंतिम संस्कार की तैयारी चल ही रही थी कि अपनी पत्नी के निधन की खबर सुन अचानक गंगा सिंह की भी तबीयत बिगड़ने लगी, परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की व्यवस्था में लगे थे कि उनका भी निधन हो गया। 

इसके बाद परिजनों ने दोनों के अंतिम यात्रा की साथ-साथ तैयाारी की। दोनो की अंतिम यात्रा साथ निकली और गांव के श्मशान घाट पर एक ही चिता पर पति.पत्नी का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे ने माता-पिता को एक साथ मुखागिन दी।

Suggested News