बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में जमीनी विवाद में जमकर हुई गोलीबारी, पिता-पुत्र को लगी गोली, एक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

सिवान में जमीनी विवाद में जमकर हुई गोलीबारी, पिता-पुत्र को लगी गोली, एक की हुई मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ जख्मी

SIWAN : सिवान में जमीन विवाद में जमकर फायरिंग की गई है। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई है तो वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल है। रिश्ते में दोनों पिता-पुत्र बताये जा रहे है। घायल पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस आरोपी के भाई और परिजन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना सिवान के दरौली थाना क्षेत्र के कनैला गांव की है। 

मृतक की पहचान मखदूम सराय थाना क्षेत्र के केजीएन कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय संटू आलम के रूप में की गयी है। वहीं घायल पिता 45 वर्षीय ओसिहर अंसारी हैं। मिली जानकारी के अनुसार ओसिहर अंसारी का कनैला गांव में नानी का घर है। यहां ओसिहर की कुछ जमीन है। इस जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चल रहा था। उसी विवाद के सिलसिले में आज संटू आलम और ओसिहर कनैला गांव गए थे। इसी दौरान पड़ोसी ने उनपर फायरिंग कर दी।

घायल ओसिहर अंसारी ने बताया कि मैंने अपना खेत बटाई पर दिया है। मेरे पड़ोसी बटाईदार को खेत जोतने नहीं दे रहे थे। इसको लेकर मैं बातचीत करने आया था। मैंने उनसे कहा कि जब यह जमीन मेरी है तो आप इसे खेत जोतने से क्यों रोक रहे हैं? तभी सामने से मनोव्वर अंसारी उर्फ गोलू अंसारी बंदूक लेकर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे।

पड़ोसी इरफान अंसारी ने बताया कि संटू और उनके पिता के ऊपर गोली चला दी है। गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। उनको लेकर अस्पताल पहुंचे। वही मैरवा डीएसपी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कार्रवाई के लिए पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में विवाद का पता चला है। तसौर उर्फ गोलू अंसारी ने संटू अंसारी और ओसियर अंसारी पर गोली चलाई है। घटना के बाद तसौर उर्फ गोलू अंसारी फरार है। आरोपी के भाई और एक अन्य परिजन को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटनास्थल को संरक्षित कर FSL टीम को सूचित किया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सिवान से परवेज अली की रिपोर्ट


Suggested News