बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में अब बारिश का कहर, मौसम विभाग ने इन 16 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

बिहार में अब बारिश का कहर, मौसम विभाग ने इन 16 जिलों के लिए जारी किया रेड अलर्ट

PATNA: बाढ़ और सुखाड़ के बाद बिहार में अब बारिश का कहर जारी है। राज्‍य के विभिन्‍न इलाकों में बारिश से जल-जीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त है। स्थिति अभी और बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने राज्‍य के 16 जिलों के लिए शनिवार को भारी बारिश की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। 

बिहार में बारिश को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अलर्ट में कहा गया है कि राज्‍य में एक या दो स्थानों पर 21 सेमी से भी अधिक बारिश हो सकती है। हाल के दिनों में बारिश का लेकर यह एक बड़ा अलर्ट है। बारिश का अलर्ट भारतीय मौसम विभाग ने तीन श्रेणी में किया है। इसको लेकर रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। रेड अलर्ट 16 जिलों के लिए जारी किया गया है। वहां  21 सेमी से भी अधिक बारिश हो सकती है।  ये जिले हैं- पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, भागलपुर और बांका

दूसरी श्रेणी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जहां एक से दो स्थानों पर 12 से 20 सेमी तक बारिश होगी। इन जिलों में सीवान,पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, बक्सर, मुंगेर, आरा और बेगूसराय शामिल है। तीसरी श्रेणी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।तीसरी श्रेणी के ऐसे जिलों में मुंगेर, जमुई, नालंदा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, अरवल, शेखपुरा, और लखीसराय शामिल हैं।

Suggested News