बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारी बारिश ने मचाई तबाही, रेल पुल बहा, 13 लोगों की मौत, रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा, हजारों श्रद्धालु फंसे

भारी बारिश ने मचाई तबाही, रेल पुल बहा, 13 लोगों की मौत, रोकी गई वैष्णो देवी यात्रा, हजारों श्रद्धालु फंसे

DESK. हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन और वर्षा से जुड़ीं अन्य तरह की अलग-अलग घटनाओं में 13 लोगों की मौत की खबर है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि राज्य के हमीरपुर जिले में अचानक आई बाढ़ में फंसे 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मौतों पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशासन प्रभावित जिलों में युद्धस्तर पर बचाव अभियान चला रहा है। कांगड़ा जिले में शनिवार को भारी बारिश के कारण चक्की पुल गिरने के बाद पठानकोट और जोगिंद्रनगर के बीच ट्रेन सेवा को निलंबित कर दिया गया है। नूरपुर में कंडवाल के पास चक्की नदी पर बना रेलवे पुल सुबह ढह गया। 

उधर, जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा शुक्रवार शाम को भारी बारिश के कारण अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। बहरी बारिश और जगह जगह सड़क पर चट्टान के टुकड़े गिर जाने से रस्ते में बड़ी संख्या में लोग फंस गए. कई जगहों पर वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को फंसना पड़ा है. उन्हें बीच ही यात्रा रोकनी या वापस आने के लिए मजबूर होना पड़ा है. 


वहीं आपदा प्रबंधन विभाग ने 25 अगस्त तक राज्य में भारी बारिश की भविष्यवाणी के कारण भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशक सुदेश कुमार मोख्ता ने कहा कि कांगड़ा, चंबा, मंडी, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ अगले तीन-चार दिनों के लिए अगले 24 घंटों के दौरान बारिश बढ़ने की संभावना है। ऐसे में अन्य राज्यों से हिमाचल, जम्मू और अन्य सीमाई राज्यों में जाने वाले लोगों और पर्यटकों को अपनी यात्रा में बदलाव करने का भी आग्रह किया गया है. 


Suggested News