बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बस में हो रही थी गांजे की सप्लाई, सूचना पर पुलिस ने बड़ी खेप को किया बरामद

बस में हो रही थी गांजे की सप्लाई, सूचना पर पुलिस ने बड़ी खेप को किया बरामद

BETIA/BAGHA : खबर प. चंपारण जिले के पुलिस ने NH 727 पर बस से गांजा की बड़ी खेप बरामद किया है। बताया जा रहा है कि गांजा तस्करी के नेटवर्क में और लोग भी जुड़े हुए हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। संभावना जताई जा रही है की नेपाल से सिकटा बॉर्डर के रास्ते गांजा तस्कर बेतिया पहुंचा था और वहां से बगहा आ रहा था तभी चौतरवा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।

गोररखपुर बेतिया मुख्य मार्ग पर चौतरवा थाना के समीप पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर बेतिया से बस में लेकर गांजा का खेप बगहा आ रहा था तभी पुलिस को इसकी गुप्त सूचना मिली। जिसके बाद मादक पदार्थों की तस्करी का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार तस्कर के पास से साढ़े आठ किलो गांजा बरामद हुआ है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में क़ीमत लाखों में आंकी जा रही है। 

इस संबंध मे बगहा एसपी किरण गोरख जाधव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया की गुप्त सूचना के आधार पर जब बस में सघन जांच अभियान चलाया गया तो एक युवक के पास से काला बैग में रखा हुआ 8 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का जांच करते हुए इस तस्करों के नेटवर्क का जांच कर रही है। 

साथ ही गिरफ्तार तस्कर की निशानदेही पर इसमें शामिल अन्य युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। शीघ्र हीं उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी। साथ हीं गिरफ्तार आरोपी का स्पीडी ट्रायल करा जल्द का दिलवाया जाएगा।

Suggested News