बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

घर के मालिक गए रोजा खोलने, ताला तोड़कर 8 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

घर के मालिक गए रोजा खोलने, ताला तोड़कर 8 लाख की संपत्ति ले उड़े चोर

NALANDA : कोरोना को लेकर पुलिस का ध्यान इनदिनों लॉकडाउन का पालन कराने में ज्यादा। इधर चोरों द्वारा इसका पूरा फायदा उठाया जा रहा है। 

बीती रात जिले में चोरो ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। चोरो ने एक व्यवसायी के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर तकरीबन 8 लाख की संपत्ति उड़ा डाली। इस बावत नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

बताया जा रहा है कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के अखाड़ापर नीमगंज रोड में चोरो ने व्यवसायी मो. उजैर मलिक के घर सेंधमारी कर नगदी, जेवरात समेत 8 लाख के सामान अपने साथ ले गए। 

पीड़ित व्यवसायी मो. उजैर मल्लिक ने बताया कि रोजा के बाद हर दिन अफ्तारी के लिए रूम बंद कर वे अपने ससुराल बनौलिया मोहल्ला चले जाते है। सोमवार की शाम भी वे घर बंद कर ससुराल चले गए। वहां से जब लौट कर आए तो कमरे का दरवाजा टूटा देख सन्न रह गए। घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। 

उन्होंने बताया कि घर में रखे 1.5 लाख नगद समेत चोरो ने जेवरात और अन्य कई सामान अपने साथ ले गए है। 

इधर सदर डीएसपी इमरान परवेज ने बताया कि पीड़ित द्वारा चोरी की रपट दर्ज कराई गई है। उन्होंने तकरीबन 8 लाख की संपत्ति चोरी जाने की बात की है। मामले की जांच और चोरों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Suggested News