बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गेस्ट हाउस में जाम छलका रहे थे हेरिटेज ग्रुप ऑफ कंपनी के एमडी, पुलिस ने धर दबोचा

गेस्ट हाउस में जाम छलका रहे थे हेरिटेज ग्रुप ऑफ कंपनी के एमडी, पुलिस ने धर दबोचा

PATNA : राजधानी पटना के बोरिंग रोड स्थित एक गेस्ट हाउस से हेरिटेज ग्रुप ऑफ कंपनी को पुलिस ने शराब पीते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एमडी का नाम अनुज शर्मा है और वे आगरा के रहने वाले बताए जा रहे है। 


HERITAGE-GROUP-OF-PEOPLE-WERE-SPRAYING-AT-THE-GUEST-HOUSE3.jpg

बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की बोरिंग रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में कुछ लोग शराब पी रहे है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने गेस्ट हाउस में छापामारी की। इस दौरान हेरिटेज ग्रुप ऑफ़ कम्पनीज का मैनेजिंग डायरेक्टर अनुज शर्मा शराब का आनंद उठाते हुए पकड़ा गया। आगरा निवासी अनुज शर्मा ग्रुप ऑफ़ हेरिटेज कॉलेज का मैनेजिंग डायरेक्टर है। वह कई इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज का मालिक है। उसका कारोबार सैकड़ों करोड़ का है।

HERITAGE-GROUP-OF-PEOPLE-WERE-SPRAYING-AT-THE-GUEST-HOUSE2.jpg

 पिछले चार दिनों से बोरिंग रोड के बसेरा गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था और रोज शराब पार्टी कर रहा था। बताया जा रहा है कि मेडिकल टेस्ट में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई है।

Suggested News