बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बैंक से वापस लौट रही महिला से उच्चकों ने छीने रूपये, पकड़े जाने पर नकली नोट का बण्डल फेंककर हुए फरार

बैंक से वापस लौट रही महिला से उच्चकों ने छीने रूपये, पकड़े जाने पर नकली नोट का बण्डल फेंककर हुए फरार

NALANDA : रहुई थाना क्षेत्र के पीएनबी शाखा से 30 हजार निकाल कर घर जा रही महिला से उचक्कों ने धोखाधड़ी कर 30 हजार रुपए छीन लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला शेरपुर निवासी रूबी देवी ने बताया कि वह किसी काम को लेकर रहुई बाजार के पीएनबी शाखा से 30 हजार रुपये निकालने के लिए गई थी। 

इसी दौरान 2 लोग महिला के पीछे लग गए। जैसे ही वह बैंक से रुपए निकाल बाहर निकली। बदमाश रुपए छीन का फरार हो गए। इसपर जब उसने शोर मचाना शुरू की तो भीड़ को देख दोनों युवक लोगों को दिग्भ्रमित करने के लिए रुपए का बंडल फेंक दिया और मौके से बाइक पर फरार हो गए। 

जब महिला ने उस बंडल को उठाया तो सिर्फ एक 500 का रुपए असली था। जबकि उसके नीचे कागज था। रहुई थानाध्यक्ष सीमा कुमारी ने बताया कि 30 हजार की छिनतई हुई है। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार बदमाशों की तलाश की जा रही है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News