बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पत्नी की मौत, पति और बच्चा गंभीर रुप से घायल

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंदा, पत्नी की मौत, पति और बच्चा  गंभीर रुप से घायल

Navgachiya : जिले से एक बड़ी घटना  सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को रौंद डाला। इस घटना   में  जहां पत्नी  की मौके   पर ही मौत हो गई, वहीं पति और बच्चा गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया   है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के परबत्ता निवासी दयानंद शर्मा अपनी पत्नी और बच्ची को लेकर बाइस से भागलपुर से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान परबत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पहुंच पथ पर जाह्नवी चौक के पास विपरित दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। 

इस घटना  में   जहां उनकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं  दयानंद शर्मा और उनकी 8  वर्षीय   बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई।   

इधर घटना की  सूचना  मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को  इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं लाश को कब्जे में लेकर   पोस्टमार्टम के लिए  मायांगज अस्पताल भेज दिया। 

बताया  जा रहा है कि घायल दयानंद शर्मा ईस्माईलपुर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय बिनोबा दियारा में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वहीं उनकी पत्नी विधायक गोपाल मंडल की रिश्तेदार थी।   घटना की सूचना मिलते ही विधायक गोपाल मंडल, उनकी पत्नी एवं पूर्व जिला परिषद अध्यक्षा सविता देवी के अलावे बडी संख्या में उनके परिजन मायागंज अस्पताल पहुंचे। 

घटना के बाद मृतका के घरों में कोहराम मचा हुआ है।बच्चों को रो रोकर बुरा हाल है। 

नवगछिया से अंजनी  की  रिपोर्ट

Suggested News