बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अपराधियों के बुलंद हौंसले या हैवानियत : तीन साल के बच्चे के सिर में मारी गोली, हत्या के पीछे यह कारण आया सामने

अपराधियों के बुलंद हौंसले या हैवानियत : तीन साल के बच्चे के सिर में मारी गोली, हत्या के पीछे यह कारण आया सामने

ARA : अपनी बेटी के साथ हुए छेड़खानी का विरोध का खामियाजा एक पिता को अपने तीन साल के बेटे की जान देकर चुकानी पड़ी है। मामला भोजपुर जिले से जुड़ा है। जहां अपराधियों ने तीन साल के बच्चे के सिर में गोली मार दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मृतक की पहचान संजय सिंह के 3 वर्षीय पुत्र राकेश रौशन के रूप में हुई।

मृत बालक के पिता संजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उसके पड़ोसी चंद्रशेखर ने बड़ी बेटी के साथ छेड़खानी की थी। इसके बाद बेटी ने घटना की जानकारी। मैने इसका विरोध किया तो गांव के ही बदमाश भिड़ गए और मारपीट करने लगे। इसके बाद हथियार बंद बदमाश ने राकेश के सिर में गोली मार दी, गोली लगने से राकेश रौशन गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

संजय सिंह ने चंद्रशेखर द्वारा तीन राउंड फायरिंग करने की भी बात कही है। उन्होंने कहा कह पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे। मामले में घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं अपने बेटे को खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


Suggested News