बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को होगी वोटिंग, 8 दिसंबर को आएगा परिमाण

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को होगी वोटिंग, 8 दिसंबर को आएगा परिमाण

Desk. चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। यहां एक चरण में 12 नवंबर को वोटिंग होगी। इसके बाद 8 दिसंबर का परिमाण आएगा। इसकी जानकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।

हिमाचल प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। यहां भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने विधानसभा चुनाव की तारिख घोषित करते हुए कहा हिमाचल प्रदेश में एक चरण में 12 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

इससे पिछले चुनाव में हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों के लिए 2017 में 9 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इसमें बीजेपी ने 68 में से 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। बीजेपी ने कांग्रेस से हिमचाल की कुर्सी छीनी थी। कांग्रेस को पराजित करते हुए बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में सरकार बनायी थी। बीजेपी के जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री बने थे।


Suggested News