बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले का नवादा से जुड़ा तार, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग पेपर लीक मामले का नवादा से जुड़ा तार, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

NAWADA : जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कई युवा जालसाजी और पेपर लीक करने की कला में माहिर है। इस बात का जीता जागता उदाहरण थाना क्षेत्र के वरनामा गांव से हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा का पेपर लीक मामले में गिरफ्तार ग्रामीण चुली सिंह का पुत्र सुबोध कुमार है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से हिमाचल प्रदेश के शिमला से आई पुलिस अधिकारियों की टीम के द्वारा हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग 2022 के पेपर लीक मामले का एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

टीम उसे अपने साथ हिमाचल लेकर चली गई। हिमाचल प्रदेश से आए अधिकारियों के अनुसार 7 मई 2022 को आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतिष्ठित हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसका प्रश्न पत्र लीक कर दिया गया था। प्रश्न पत्र लीक होने की सूचना बाद संबंधित परीक्षार्थियों में सरकार के विरुद्ध भारी आक्रोश था। प्रश्नपत्र लीक मामले में शिमला जिला के थाना में अंकित मामले का अनुसंधान के क्रम में तीन व्यक्ति का नाम सामने आया। जिसमें एक आरोपी वरनामा निवासी चुल्ली सिंह का पुत्र सुबोध कुमार संलिप्त पाया गया। 

शुक्रवार की शाम शिमला जिला के मंडी पधार के एसडीपीओ लोकेंद्र नेगी  के नेतृत्व में आई पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपित के घर पर छापेमारी की। जिसमें आरोपित को घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस द्वारा घर की सघन तलाशी ली गई। जिसमें हिमाचल प्रदेश केंद्रीय चयन भर्ती की आयोजित परीक्षा का दो छात्रों का प्रवेश पत्र, तीन मोबाइल सेट आदि जप्त किया गया। जानकारी हो कि अब तक वारिसलीगंज क्षेत्र में साइबर जालसाजी के विभिन्न तरीकों का ईजाद होते रहा है। लेकिन अब दूसरे प्रदेशों की प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने का नया मामला उजागर हुआ है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News