बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के शिष्टमंडल ने रानीगंज अस्पताल में जल जमाव का लिया जायजा, डीएम से की कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के शिष्टमंडल ने रानीगंज अस्पताल में जल जमाव का लिया जायजा, डीएम से की कार्रवाई की मांग

GAYA : जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र के अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज में काफी जल जमाव है। जिसके कारण रोगियों व स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत होती है। जल जमाव के कारण मच्छर व किट का भी प्रकोप बढ़ जाता है। पिछले तीन दिन से अस्पताल की हालत जर्जर व खराब है। जल जमाव के कारण मरीज भी अस्पताल आने से परहेज कर रहे हैं।

इस मामले की सूचना स्थानीय कार्यकर्ताओं के द्वारा इमामगंज विधानसभा के पूर्व विधायक व केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को कुछ दिन पूर्व दिया गया था। जिसके बाद मांझी के दिशा निर्देश पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के एक शिष्टमंडल ने आज अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल का दौरा किया और जिलाधिकारी गया को दुर्भाषिक सूचना देते हुए तत्काल इस पर कार्रवाई करने की बात कही है। मिट्टी भराई और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने को कहा है। 

मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ई.नंदलाल मांझी ने बताया कि जिलाधिकारी से उपरोक्त समस्या पर दुर्भाषिक बात किया और जल निकासी व मिटटी भराई करने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया है ताकि मरीजों को इसका संमुचित लाभ मिल सके। 

इस मौके पर शिष्टमंडल में शामिल पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रोमित सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। हमारे नेता जीतन राम मांझी और डॉ संतोष मांझी इमामगंज की समस्या को लेकर सक्रिय है। हरेक छोटी बड़ी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करते है। प्रदेश सचिव अनिल यादव, महिला जिला अध्यक्ष रूबी देवी, जिला परिषद व हम के वरीय नेता पार्वती देवी, मुखिया श्याम सुंदर शरण और भाजपा के मंडल अध्यक्ष संजय सिंह आदि शामिल रहे।

गया से मनोज की रिपोर्ट

Editor's Picks