बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार के हारते ही नागालैंड में बन गया इतिहास, महिला विधायक ने बनाया रिकॉर्ड

चिराग पासवान की पार्टी के उम्मीदवार के हारते ही नागालैंड में बन गया इतिहास, महिला विधायक ने बनाया रिकॉर्ड

DESK. देश में भले ही महिलाएं संसद और विधानसभाओं में दमदार तरीके से उपस्थिति दर्ज करा ली हों लेकिन इस बार नागालैंड के इतिहास में एक ऐसा रिकॉर्ड बनने जा रहा है, जो पिछले 60 साल में कभी नहीं हुआ। जी हां, नागालैंड में अब तक किसी भी सीट से कोई महिला विधायक नहीं चुनी जा सकी थी, लेकिन इस बार ये रिकॉर्ड टूट गया है। NDPP की हेकानी जाखालू दीमापुर-3 सीट जीतकर पहली बार महिला विधायक चुनी गई हैं। उनके अलावा एक और महिला सालहुटुआनो क्रूस ने भी जीत दर्ज की है। आइए जानते हैं इनके बारे में। नागालैंड विधानसभा चुनाव  में बीजेपी गठबंधन ने एक बार फिर जीत दर्ज की है। 1963 में एक नया राज्य बनने के बाद नागालैंड को उसका 14वां मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है। हालांकि,

नागालैंड में बीजेपी के सहयोगी दल NDPP की हेकानी जाखालू वहां की पहली महिला विधायक बन गई हैं। 47 साल की हेकानी ने 1536 वोटों से जीत दर्ज की। हेकानी को 14,395 वोट मिले, जो कुल वोटों को 45.16 प्रतिशत हैं। उन्होंने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की उम्मीदवार एजेटो झिमोमी को हराया। झिमोमी को 12859 वोट मिले, जो कुल वोटों का 40.34% हैं।

हेकानी जाखालू ने 2013 में अमेरिका में सैन फ्रांसिस्को यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ से पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। हेकानी की संपत्ति की बात करें तो चुनावी एफिडेविट के मुताबिक, उनके पास करीब 5.58 करोड़ की प्रॉपर्टी है। इसके अलावा उनके पास 41.95 लाख की देनदारियां भी हैं। हलफनामे में दी गई जानकारी के मुताबिक, हेकानी के पास 2 लाख कीमत की घड़ी है। इसके अलावा उनके पास टोयोटा इनोवा कार है। हेकानी और उनके पति के पास कुल 6 कारें हैं, जिनकी कीमत 1.32 करोड़ रुपए है।

NDPP की ही एक और महिला उम्मीदवार सालहुटुआनो क्रूस ने भी वेस्टर्न अंगामी सीट से जीत दर्ज की है। हालांकि, उन्होंने महज 7 वोट से अपने नजदीकी कैंडिडेट केनिझाखो नाखरो (निर्दलीय) को शिकस्त दी। सालहुटुआनो क्रूस को जहां 7078 वोट मिले, वहीं नाखरो को 7071 वोट से संतोष करना पड़ा।

56 साल की सालहुटुआनो क्रूस 2018 में भी पश्चिम अंगामी सीट से चुनाव लड़ी थीं। हालांकि, तब वो जीत दर्ज नहीं कर पाई थीं। क्रूस की शिक्षा की बात करें तो वो सिर्फ 12वीं पास हैं। हालांकि, उन्होंने 24 साल तक NGO में काम किया है। फिलहाल वो एक स्कूल चलाती हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार, क्रूस के पास एक बंगले के अलावा 3 लग्जरी कारे हैं, जिनकी कीमत 55 लाख रुपए से ज्यादा है। क्रूस के पास करीब 13 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है।


Suggested News