बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

इंदिरा गांधी की जयंती पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में बनेगा इतिहास, राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे खास मेहमान

इंदिरा गांधी की जयंती पर ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में बनेगा इतिहास, राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे खास मेहमान

DESK. कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में 19 नवंबर को नया इतिहास बनने जा रहा है। 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती है। उनकी जयंती को खास और नारी सशक्तिकरण के प्रतीक के रूप में पेश करने के लिए भारत जोड़ो यात्रा में विशेष पहल की जा रही है।

भारत जोड़ो यात्रा के सफर के दौरान एक और इतिहास बनाने जा रहा है। 19 नवम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ पूरे दिन केवल महिलाएं ही यात्रा में साथ चलेंगी। महिला सशक्तिकरण और आधी आबादी को बराबरी का दर्जा का संदेश देने के लिए कांग्रेस ने भारत की आयरन लेडी की जयंती पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का ऐलान किया है।

कांग्रेस के मीडिया सेल इंचार्ज जयराम रमेश ने बताया कि 19 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर केवल महिलाएं ही भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ चलेंगी। पार्टी की महिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता और देश के कोने कोने से आई महिलाएं इस यात्रा में दोनों सत्रों में साथ चलेंगी। 


भारत जोड़ो यात्रा का 19 नवम्बर को महाराष्ट्र में आखिरी दिन होगा। यहां के बाद अब यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करने जा रहा। भारत जोड़ो यात्रा 7 नवम्बर को राज्य में प्रवेश किया था। नांदेड़ के बाद, पदयात्रा अब तक हिंगोली और वाशिम जिलों को कवर कर चुकी है और आगे बढ़ने से पहले अकोला और बुलढाणा जिलों को कवर करेगी।


Suggested News