बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के होटल अलकाजर्स इन में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, लोगों ने गाये भोजपुरी, मगही और मिथिला के पारंपरिक फगुआ गीत, लजीज पकवानों का चखा स्वाद

पटना के होटल अलकाजर्स इन में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, लोगों ने गाये भोजपुरी, मगही और मिथिला के पारंपरिक फगुआ गीत, लजीज पकवानों का चखा स्वाद

PATNA : पटना के होटल अलकाजर्स इन की ओर से होली मिलन का आयोजन किया गया। जिसमे पारम्परिक फगुआ सभी लोग द्वारा गाया गया। इसमे बिहार के कई जिलों के लोगों ने भाग लिया और अपने अपने जगहों पर गाया जाने वाला पारम्परिक होली गाया। इसमे मगध ,भोजपुरी और मिथिला सभी जगहों के लोगों ने अपने अपने क्षेत्र में गाये जाने वाले फगुआ को गाया। 

इसमे ढोल नगाड़ा, झाल बजा कर लोग खूब झूम उठे। होली को ध्यान में रखते हुए शेफ द्वारा वैसा ही मेनू का भी व्यवस्था किया गया था, जो हर जगह होली के अवसर पर लोगो के घरों में बनते है। बहुत सारा पकवान बनाया गया था। लोगों ने विशेष कर दही बड़ा ,मालपुआ ,हरा चना का घुघनी, फ्राई चूड़ा और तरह तरह के पकौड़ा और विशेष रूप से बनाया गया ठंढई का बहुत तारीफ किया। इस अवसर पर पूरा होटल प्रशासन भी होली के रंग में रंगा हुआ था। 

जितने अतिथि होटल में ठहरे थे सब को भी हर्बल अबीर लगा कर और बिहार के परम्परा को नजदीक से देखने का मौका मिला। बिहार के बाहर से आए अतिथि इस तरह के फगुआ नजदीक से देख कर गदगद हो गए। इस अवसर पर कुम्हरार विधायक अरुण कुमार सिन्हा, परबत्ता विधायक डॉ संजीव, पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल , संजय टाइगर, राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार कौशलेंद्र प्रियदर्शी, लोजपा (रामविलास )प्रवक्ता जितेंद्र यादव, डॉ सहजानन्द, समाजसेवी अशोक कुमार, ए एस पी(रिटायर्ड)अभय नारायण सिंह, समाजसेवी सदीप कुमार सिंह आदि लोगो ने इस परंपरागत होली में हिस्सा लिया। होटल के सी एम डी कुमार संजीव ने सबको अंग वस्त्र और अबीर लगा कर स्वागत किया।

Suggested News