बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया जिला भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, जमकर उड़े अबीर -गुलाल

पूर्णिया जिला भाजपा कार्यालय में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, जमकर उड़े अबीर -गुलाल

PURNEA : भाजपा के बनभाग स्थित जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी  की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां जिले के भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं की टोली होली के गीतों पर झूमते नजर आए। इस दौरान भाजपा विद्यायक विजय खेमका और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई देते दिखाई दिए। मौका खास है लिहाजा महिला नेत्रियों की टोली पूरी तरह होली के जश्न में डूबी नजर आई।


होली के मौके को खास बनाने के लिए जिला भाजपा कार्यालय में कलाकारों की विशेष टोली बुलाई गई थी। बाहर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक फगुआ के गीत पेश किए। वाद्ययंत्रों में गूंजते फगुआ के गीतों पर भजापा महिला नेत्रियों की टोली भी जमकर झूमीं। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता और कार्यकर्ता होली के गीतों और उड़ते गुलाल पर खूब झूमे। इस दौरान हर कोई झूमता और गाता नजर आया।  

जिलाध्यक्ष राकेश कुमार ने इस होली मिलन समारोह में उपस्थित शहर के प्रबुद्धजनों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकरियो के प्रति हर्ष जताते हुए गुलाल एवं अबीर के साथ पुष्पवर्षा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा विधायक विजय खेमका ने शहर के प्रबुद्धजनों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली सामाजिक सौहार्द एवं बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव है। कलाकारों ने फगुनी बयार, देश भक्ति की कविताओं से समां बांध दिया।

वहीं कार्यक्रम कटिहार जिला भाजपा संयोजक सुरेंद्र भगत ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार है। रंग बिरंगे गुलाल हमें अनेकता में एकता का संदेश देते हैं। सभी मिलकर देश के विकास में सहयोग करें। शांतिपूर्ण तरीके से रंगों का त्योहार होली मनाए। 

पूर्णिया से अंकित कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News