बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पीएम मोदी के कार्यकाल के 8 साल पूरे होने पर सम्मान सभा का आयोजन, पंचायत प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

पीएम मोदी के कार्यकाल के 8 साल पूरे होने पर सम्मान सभा का आयोजन, पंचायत प्रतिनिधियों को किया गया सम्मानित

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के इमलीचट्टी स्थिति भाजपा कार्यालय में भाजपा पिछ़ड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भगवान लाल महतो के नेतृत्व में मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर आज त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के सम्मान सभा का आयोजन किया गया। बता दें की 8 साल पूरे होने पर देश में पार्टी द्वारा सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर भगवान लाल महतो ने सम्मान सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि बिहार में जब से NDA की सरकार बनी है। तभी से पिछ़ड़ा अतिपिछड़ा समाज के लोगों को त्रिस्तरीय पंचायत में आरक्षण देकर राजनीति के मुख्य धारा में जोड़ने का काम किया गया है। जिसका नतीजा हुआ कि आज दुःखिया का बेटा मुखीया बना हुआ है। 

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि कितना गर्व की बात है कि आज देश का बागडोर पिछ़डा समाज के हाथ में है। जिससे निरंतर गरीबों के लिए विभिन्न तरह की योजना को चलाते हुए सीधा लाभ पहूंचाया जा रहा है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक जलेश्वर सहनी ने कहा कि मोदी सरकार ने ग्राम पंचायतों को अपना सम्पूर्ण अधिकार दिया। जिसका नतीजा हुआ कि आज सरपंच को न्यायिक अधिकार मिला। जिला पार्षद डा. ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज मोदी सरकार की ही देन है कि गांव गांव में पक्की सड़क, पीने का शुद्ध पानी, नाली तथा शौचालय निर्माण कराकर गांव को भी शहर बनाया जा रहा है। 


प्रदेश सह संयोजक भूपाल भारती ने कहा कि देश में सभी तरह के समाजिक लोगों का सम्मान आज मोदी सरकार मे ही हो रहा है। कटरा के सरपंच सुधांशु कुमार ने कहा कि आज पिछ़ड़ा समाज के लिए गर्व की बात है कि देश का बागडोर नरेन्द्र मोदी के हाथों में है। जिसके कारण आज देश सुरक्षित है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक केदार गुप्ता, धर्मेंद्र साहू, सुनीता सहनी,ईन्दल शर्मा, विश्वास कुश्वाहा, प्रयाग सहनी,अशोक पटेल, अजय महतो, रूपेंद्र कुश्वाहा, सीमा देवी, जगरनाथ साह,नीतू कुमारी, अनिता गुप्ता, विनिता देवी, रौशन कुश्वाहा, लालबाबू सहनी,अनिल साह,दिलीप सहनी,पप्पू सहनी,गायत्री देवी उर्मिला देवी, शैल देवी, महामंत्री मनोज सिंह, पवन बागोरिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

मुजफ्फरपुर से अरविन्द अकेला की रिपोर्ट 

Suggested News