जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा, बुलेट सवार पेड़ से टकराया..पति पत्नी और 2 बच्चे घायल वहीं सबसे छोटे बच्चे का पैर कटकर हुआ अलग...

JEHANABAD: बिहार में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में आए दिन कई सड़क दुर्घटना की खबर प्रकाश में आता है। ताजा मामला जहानाबाद का है। जहां भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए हैं। वहीं इस घटना में सबसे छोट बच्चे का पैर कटकर अगल हो गया है। फिलहाल सभी घायलों की स्थिति नाजुक है। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
दरअसल, जिले के भेलावार थाना क्षेत्र के डेडसैया के समीप में पेड़ से एक बुलेट टकरा जाने के कारण उस पर सवार पांच लोग घायल हो गए। घायल होने वालों में पति पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिजनों में हड़कंप मच गया है। सभी आनन फानन में अस्पताल पहुंच रहे है।
बता दें कि, मंगलवार की शाम पूरा परिवार बुलेट पर सवार होकर नौली से परस बीघा जा रहा था। तभी दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में एक बच्चे का पैर कट कर अलग हो गया है। सभी लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
वहीं सबसे छोटे बच्चे इसकी घटना में पैर कट गई है। उसे डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया है। पति पत्नी और दो बच्चों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना पीड़ित के परिजनों को भी दी गई है।