बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के घर में भीषण चोरी, नगद समेत 20 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

नवादा में रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के घर में भीषण चोरी, नगद समेत 20 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ

नवादा. जिले की वीआईपी कॉलोनी स्थित एक रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर के बंद घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। नगदी समेत लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस थाने में शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।

बताया जा रहा है कि पुलिस इंस्पेक्टर गजेंद्र प्रसाद सिंह अपने पूरे परिवार के साथ बेंगलुरु गए हुए थे, तभी चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित पुलिस रिटायर इंस्पेक्टर गजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि एक माह पूर्व अपने परिवार के साथ बेंगलुरु अपने बेटे के यहां गए थे। आज जब घर वापस लौटे और घर के मेन गेट का दरवाजा खोला तो देखा कि घर के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। इसके बाद मैंने घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी।

उन्होंने बताया कि चोर दीवार फांद कर घर में प्रवेश किया और कुल 7 ताले तोड़कर इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में 50 हजार नगद एवं सोने-चांदी के गहने सहित लगभग 20 लाख रुपये की संपत्ति की चोरी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


Suggested News