बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में शादी के 4 महीने बाद पति-पत्नी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नवादा में शादी के 4 महीने बाद पति-पत्नी की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NAWADA : बिहार के नवादा में शादी के 4 माह बाद ही पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मचा है। बता दे कि यह पूरा मामला नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अकौना बाजार के समीप का है। जहाँ अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक नवविवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई है। 


मौत की खबर सुनते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतका की पहचान कालीपुर गांव की निवासी स्वर्गीय सतीश कुमार की पत्नी मनीषा कुमारी के रूप में किया गया है। दोनों का विवाह 4 महीना पहले ही हुआ था। 31 मार्च को मुंडन के कार्यक्रम में परिवार के यहां जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात गाड़ी की चपेट में आने से मनीषा के पति सहित तीन लोगों की मौत हो गयी थी। चिंताजनक हालत में मनीषा को भी पटना से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन अचानक शुक्रवार को मनीषा ने भी दम तोड़ दी। जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया है।

आपको बता दें कि 31 मार्च को मनीषा के ही परिवार में पति सतीश कुमार,अमित कुमार व गुड्डू कुमार की सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। वहीं मनीषा को पटना में भर्ती कराया गया था। जहाँ मनीषा का इलाज चल रहा था। लेकिन शुक्रवार को अचानक मनीषा की भी मौत हो गई। 

मौत की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। इसके बाद परिजन ने पूरी जानकारी पुलिस को दी। पटना से शव पहुंचते ही पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट 

Suggested News