बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नया ई-रिक्शा खरीदने को लेकर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, चार बच्चों और बुढ़ी मां को छोड़कर दोनों ने जहर सेवन कर ली आत्महत्या

नया ई-रिक्शा खरीदने को लेकर पति-पत्नी में हुआ झगड़ा, चार बच्चों और बुढ़ी मां को छोड़कर दोनों ने जहर सेवन कर ली आत्महत्या

MUNGER : मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र में एक दंपती ने जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार की बताई जा रही है। दोनों का शव मिलने के बाद परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक पति-पत्नी अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गए हैं। सभी का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है।

दरअसल, पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत तारापुर थाना क्षेत्र के धोबई गांव का है, जहाँ पेशे से मजदूर 35 वर्षीय इंद्रदेव यादव और 28 वर्षीय पत्नी पिंकी देवी अपने चार बच्चे और एक बूढ़ी मां के साथ जीवनयापन करते थे। इंद्रदेव पहले ऑटो चलाता था. उसके बाद ई-रिक्शा चलाता था और पुनः ई-रिक्शा बेचकर एक नया ई-रिक्शा लेने के चक्कर में था। इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। जिसके बाद दोनों ने जहर सेवन कर लिया।

जानकारी के अनुसार पिंकी देवी की मौत घर मे ही हो गई, जबकि इंद्रदेव यादव को इलाज के लिए तारापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि जैसे ही दोनों के जहर खाने की खबर मिली, हम मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं चार बच्चों के भरणपोषण की चिंता बूढ़ी मां को सता रही है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची तारापुर पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भेज दिया है।

 

Suggested News