बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : अवैध सम्बन्ध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : अवैध सम्बन्ध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

VAISHALI : बिहार के वैशाली के महुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायणपुर पंचायत अंतर्गत रामपुर गांव में एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध स्थिति में शव पुलिस ने बरामद किया है। मृतक स्थानीय कुंदन राय की 30 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी महुआ थाना की पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही महुआ थाना की पुलिस मौके पर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। वही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस फिलहाल घटना की गहनजांच कर रही है। मृतक प्रियंका कुमारी के हत्या का आरोप उसके पति कुन्दन राय पर मृतक के भाई के द्वारा लगाया जा रहा है। मृतक के पति पर आरोप है कि पीट-पीट कर प्रियंका की हत्या की गई है। प्रियंका के परिवार वालों ने बताया कि पहले भी प्रियंका के साथ मारपीट की घटना करता था। जिसको लेकर कई बार प्रियंका के परिवार वालों ने इसका विरोध किया। इसके बाद प्रियंका को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया है।

परिजनों ने बताया की प्रियंका के पति का दुसरे महिला से अवैध संबंध था। जिसको लेकर प्रियंका हरदम अपने पति के संबंध का विरोध करती थी और अपनी आदत सुधारने की बात भी कहती थी। लेकिन कुंदन अपने आदत से बाज नहीं आ रहा था। इस बात को लेकर हरदम पत्नी से मारपीट की घटना को कुंदन अंजाम दिया करता था। वही महुआ थाने की पुलिस आरोपी पति कुंदन को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच भी कर रही है। शव को हाजीपुर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिवारवालों को सौंप दिया जाएगा। 

मृतक के भाई राजेश राय ने कहा की सुबह में हमको सूचना मिली की मेरी बहन की हत्या कर दिया गया है। जब उसके घर आए हैं तो संदिग्ध स्थिति में बिस्तर पर  शव पड़ा हुआ था। उसके पति उसके साथ अक्सर मारपीट किया करते थे। इसी बीच पीट पीट हत्या कर दी गयी है।

वैशाली से ऋषभ की रिपोर्ट 

Suggested News