बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : पत्नी से विवाद के बाद पति ने बच्ची को जमीन में दफनाया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

BIHAR NEWS : पत्नी से विवाद के बाद पति ने बच्ची को जमीन में दफनाया, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

KHAGARIA : खगड़िया में एक बार फिर से रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पति पत्नी के बीच विवाद में पति ने अपने संतान को मृत समझकर जमीन के अंदर दफना दिया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सदर प्रखंड के मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता का बताया जा रहा है। 


मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक ने दो शादी किया था। इसी बीच पहली पत्नी से हुआ विवाद तो उसने बच्चे को ही मृत समझकर दफना दिया। जब इस घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने आरोपी से जमीन खोदवाकर 3 साल की बच्ची को बाहर निकाला। 

घटना की सूचना गांव में जंगल की आग की तरह फैल गयी। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट  

Suggested News