बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पत्नी के मायके जाने की जिद पर पति को आया गुस्सा, धारदार हथियार से हमला कर किया जख्मी

पत्नी के मायके जाने की जिद पर पति को आया गुस्सा, धारदार हथियार से हमला कर किया जख्मी

JEHANABAD : जिले में एक बार पति पत्नी का रिश्ता तार तार हुआ है। मामूली से बात पर पति ने पत्नी को तेज हथियार से मारकर जख्मी कर दिया। घटना जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के आकोपुर गांव की बताई जा रही है। जहाँ उस समय सनसनी फैल गई। जब एक पति ने अपने ही पत्नी को धारदार हथियार से मार् कर घायल कर दिया। 


बताया जाता है कि पत्नी ने मायके जाने के लिए पति से पैसे की मांग की। लेकिन पति द्वारा पत्नी के मायके जाने का विरोध किया गया। हालाँकि पत्नी मायके जाने के लिए जिद पर अड़ी रही। इसी बात को लेकर दोनों में नोकझोंक हुआ। जिसके बाद पति ने गुस्से में आकर पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल महिला अनीता देवी ने बताया कि मैं अपने घर में मायके जाने के लिए बैग में कपड़ा रख रही थी। इसी बीच पति कैंची लेकर आए और मेरे गला पर प्रहार कर दिया। जिससे मैं गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

वही पति का आरोप है कि पत्नी का चाल चलन ठीक नहीं है। इसी के कारण बार-बार पत्नी से झगड़ा झंझट होता था।  मायके जाने के लिए तैयार थी। लेकिन मैं इसका विरोध कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों से कहासुनी हुआ। इसे गुस्से में आकर कैंची से पहार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

गौरतलब है की 2 दिन पूर्व भी मखदुमपुर थाना क्षेत्र में एक पति के द्वारा पैर दबाने के सवाल पर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया गया था। ऐसा लगता है कि आज सामाजिक परंपरा समाप्त होती जा रही है। यही कारण है कि पति पत्नी का अटूट संबंध खराब होते जा रहे हैं। 

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News