बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अवैध सम्बन्ध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अवैध सम्बन्ध का विरोध करने पर पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

KAIMUR : जिले के मोहनिया में पति के अवैध संबंध का विरोध करने पर हत्यारे पति ने पत्नी को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार हो गया था। जिसके बाद मृतिका के पिता ने आरोपी के खिलाफ मोहनिया थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया था। इसके बाद कैमूर एसपी के निर्देश पर पुलिस की एक टीम तैयार किया गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी ओम शंकर उर्फ जनक चौधरी को रोहतास के रत्तुबिगहा डालमिया नगर से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उत्प्रेरक महिला रूबी देवी को भी गिरफ्तार किया है। वहीँ पुलिस ने घटना में प्रयोग किया गया लोहे के धारदार हथियार को भी बरामद किया है। पुलिसिया पूछताछ में हत्यारे पति और उत्प्रेरक महिला ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। 

मामले का खुलासा करते हुए मोहनिया डीएसपी फैज अहमद ने बताया कि 15 अप्रैल को मोहनिया के ग्राम बघनी में पुनीता देवी को उसके पति ओम शंकर उर्फ जनक चौधरी ने दूसरी महिला के अवैध संबंध में धारदार हथियार से काट कर बेरहमी से हत्या कर दिया था और फरार हो गया था। जिसमें अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मोहनिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई थी। जिसमें मोहनिया थाना के पदाधिकारी के अलावा डीआईयू के कर्मी भी शामिल थे। गठित टीम द्वारा तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए आज हत्यारे पति को रोहतास के रत्तुबिगहा डालमियानगर से गिरफ्तार किया गया है।

जिसके बाद पुलिसिया पूछताछ में हत्या के कारणों का खुलासा किया गया है।  साथ ही उत्प्रेरक महिला रूबी देवी जो बघिनि गाँव के ही रहने वाली है।  उसको भी गिरफ्तार किया गया है।  इन दोनो ने अपना आरोप स्वीकार किया है। इन दोनो को जेल भेजा जा रहा है।  इस मामले का खुलासा करने वाले अधिकारियों को कैमूर एसपी राकेश कुमार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News