बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पति ने बेटों के सामने की पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी सास और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पति ने बेटों के सामने की पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी सास और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

VAISHALI : जिले के देशरी थाना क्षेत्र के मुरव्वत पुर गांव में एक शख्स ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्या का गवाह उसके दो छोटे बेटे बने हैं। मृतिका के सास ने बताया कि उसके बेटे ने ही बहू की हत्या की है। मृतिका की हत्या का आरोप उसके पति के अलावा अन्य संबंधियों पर भी लगा है। घटनास्थल के पास से ही खून से सना कपड़ा बरामद किया गया है। पुलिस ने मृतका के सास और ससुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। मृत महिला 25 वर्षीय लाल मुनी देवी बताई गई है। 

आरोप है कि उसके पति संजय रावत ने अन्य संबंधियों के साथ मिलकर लाल मुन्नी देवी की हत्या की है। साथ ही साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को जला दिया है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर मामले की जांच करने पहुंची पुलिस को पास के एक टंकी से खून से सना कपड़ा मिला है। इसके बाद पुलिस ने मृतिका की सास उत्तम देवी और ससुर वशिष्ठ राऊत को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद उत्तम देवी ने बताया कि उसका बेटा संजय रावत पागल हो गया था। उसने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। साथ ही शव को जला भी दिया है। 

वहीं मृतका के 11 वर्षीय पुत्र रवि कुमार ने बताया कि उसके सामने ही उसके पिता ने उसकी मां की लाठी से पीट-पीटकर हत्या की है। इसमें पापा, चाचा, चाची, दादा, दादी भी शामिल थे। सब ने मिलकर उसकी मां को मार डाला है। बताया गया कि घटना की जानकारी के बाद देसीथाना अध्यक्ष धनंजय चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने घर के अंदर एक अर्ध निर्मित पुराने शौचालय की टंकी से खून से सना हुआ कपड़ा बरामद किया है। वहीं घटनास्थल पर भी खून के दाग मिटाने के लिए मिट्टी तेल का लेप लगाया गया था। जिसका साक्ष्य भी पुलिस को मिला है। पुलिस ने इस मामले में विशिष्ट राउत और उत्तम देवी को गिरफ्तार कर लिया है। वही संजय राउत और अन्य आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। 

वैशाली से राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News