बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुजफ्फरपुर में बेटी के जन्म के बाद ससुराल गया पति रहस्यमय तरीके से हुआ लापता,परिजनों को अनहोनी की आशंका

मुजफ्फरपुर में बेटी के जन्म के बाद ससुराल गया पति रहस्यमय तरीके से हुआ लापता,परिजनों को अनहोनी की आशंका

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में अपने ससुराल आए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहस्यमय तरीके से अपने ससुराल से लापता हो गया है। जिसके बाद परिजनों के बीच किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए बेचैनी बढ़ी हुई है। 

दरअसल, पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज का है। जहां की रहने वाली अंकिता राज की शादी 2020 में सीतामढ़ी जिले के मेहसौल निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर चंदन कुमार के साथ हुई थी। जो अभी सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर गाजियाबाद में पोस्टेड है। वहीं शादी के तकरीबन 4 वर्षों के बाद 5 नवंबर 2024 को दोनों को पुत्री की प्राप्ति हुई थी।

बताया जा रहा कि, पुत्री की प्राप्ति होने की सुचना पर चंदन कुमार अपने ससुराल पहुंचा था। वहीं पुत्री की प्राप्ति के उपलक्ष में चंदन कुमार के ससुराल में भोज का भी आयोजन किया गया। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इसी बीच 30 नवंबर को तकरीबन 1:00 बजे वह अपने ससुराल से निकला इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।

वहीं 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक चंदन कुमार का कोई पता नहीं चल पाया है। इसके बाद चंदन कुमार के ससुराल पक्ष के लोगों के बीच किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए बेचैनी बढ़ी हुई है। वहीं चंदन कुमार के पत्नी अंकिता राज के द्वारा पूरे मामले की लिखित शिकायत सदर थाने की पुलिस से की गई है।

Suggested News